फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ उबर ड्राइवर ने की बदसलूकी, कहा- गाड़ी से उतरो वरना कपड़े फाड़ दूंगा

Tue, 06 Aug 2019 11:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कैब ड्राइवर किस तरह से यात्रियों के साथ बदसलूकी करते हैं इसका उदाहरण आए दिन देखने को मिलता रहता है। ताजा उदाहरण बंगलूरू में देखने को मिला है जहां एक महिला ने उबर से कैब बुक की लेकिन ड्राइवर ने उन्हें बीच रास्ते में उतार दिया और धमकी देते हुए कहा कि यदि वह गाड़ी से नहीं उतरी तो उनके कपड़े फाड़ दिए जाएंगे। महिला ने अपनी आप बीती सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बयां की। 

विज्ञापन


महिला ने लिखा, 'आज मुझे अपनी जिंदगी का सबसे भयावह अनुभव मिला। अपने दोस्तों के साथ डिनर करने के बाद मैंने उबर कैब ली। कैब ड्राइवर अपने दोस्त को फोन पर बता रहा था कि कैसे ग्राहक बुरे होते हैं। अचानक वह मेरी तरफ मुड़ा और उसने कहा कि शिक्षित महिला होने के कारण मुझे शाम के सात बजे तक काम से चले जाना चाहिए और सहकर्मियों के साथ शराब पीने के लिए बाहर नहीं जाना चाहिए। मैंने उससे कहा कि मैं पीती नहीं हूं और वह अपने काम से काम रखे।' 

उन्होंने आगे कहा, 'उसने मेरे लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद ड्राइवर ने कार स्लो कर दी। जिसके कारण मुझे उबर ऐप का सेफ्टी बटन दबाना पड़ा। मुझे फोन करने के बजाए उन्होंने कैब ड्राइवर को फोन किया और उसने कस्टमर केयर से कहा कि मैं नशे में धुत हूं। ऐसे में मेरे पास चिल्लाने के अलावा और कोई चारा नहीं था ताकि कस्टमर केयर मेरी बात सुन सके। महिला ने मुझसे बात की और मैंने उनसे मदद की भीख मांगी।'
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुझसे कहा कि मैं कैब से उतर जाउं और वह मेरे लिए तुरंत दूसरी कैब बुक कर देंगे। इसी बीच कैब ड्राइवर मुझे धमकी देने लगा। उसने कहा यदि आप अभी कैब से नहीं उतरी तो मैं आपके कपड़े फाड़ दूंगा। मैं एक सुनसान सड़क पर रात के 11.45 बजे उतर गई। मैं कस्टमर केयर का दूसरी कैब भेजने का इंतजार कर रही थी। मैं घबरा गई जब कैब ड्राइवर मुझे मारने के लिए वापस आया।

महिला का आरोप है कि उबर ने उनके लिए दूसरी कैब बुक नहीं की। यहां तक कि उबर ने उनके पैसे भी वापस नहीं किए। उबर ने इस मामले में जांच करने का आदेश दिया है। हालांकि इस अवधि के दौरान ड्राइवर को उसकी सेवाएं देने से नहीं रोका गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें