फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस : उत्तर-पूर्व में महिला कर्मचारियों ने वसूला आठ हजार करोड़ का आयकर

Mon, 09 Mar 2020 05:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिनसुकिया/ कोयंबटूर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आयकर विभाग के उत्तरपूर्व क्षेत्र की महिला कर्मचारियों ने पिछले वित्त वर्ष में  आठ हजार करोड़ रुपये का आयकर वसूल किया है। यह जानकारी आयकर अधिकारियों ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दी। उत्तरपूर्व क्षेत्र के प्रिंसिपल डायरेक्टर आयकर (जांच) संजय बहादुर ने कहा, महिला कर्मचारियों के लिहाज से आयकर विभाग की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।

विज्ञापन


लेकिन क्षेत्र में भारतीय रेवेन्यू सेवा (आईआरएस) की तीन अधिकारी प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर कविता झा, कमिश्नर (मुख्यालय) एन. लोंगावा, क्षेत्र के चार अपीलीय कमिश्नरों में से एक प्रियंका शर्मा बंसल मौजूद हैं। इसके अलावा कईं जूनियर महिला अधिकारी, इंस्पेक्टरों और अन्य सहयोगी स्टाफ की भी यहां पर नियुक्ति है, जो विभागीय काम को बेहतरीन तरीके से अंजाम देती हैं।
 

महिला दिवस पर महिला स्टाफ ने ही संचालित कीं कई ट्रेन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना ट्विटर हैंडल का संचालन पूरी तरह महिलाओं के हवाले कर दिया, वहीं रेलवे मंत्रालय ने भी कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों के हवाले कर दिया। रविवार को कोयंबटूर से बंगलूरू तक चलने वाली उदय एक्सप्रेस को सलेम डिविजन की महिला कर्मचारियों ने संचालित किया।

विज्ञापन


तमिलनाडु के कोयंबटूर रेलवे स्टेशन से सुबह 5.40 बजे रवाना हुई उदय एक्सप्रेस में लोको पायलट (ड्राइवर), गार्ड, टिकट निरीक्षक तक सभी तरह का काम महिला कर्मचारियों ने ही संभाला। शनिवार शाम को भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गोवा के लिए चलने वाली यशवंतपुर-कारवार-वास्को डि गामा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। यह भी पूरी तरह महिला स्टाफ वाली ट्रेन थी। इसी तरह हैदराबाद से करीब 75 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद-विकाराबाद ट्रेन सेवा का भी संचालन महिला स्टाफ के ही हवाले रहा।
 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह महिला स्टाफ वाली ट्रेन का सभी यात्रियों ने स्वागत किया और उन्हें पूरी तरह सहयोग भी किया। दक्षिण रेलवे की सलेम डिविजन ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि यह उसकी तरफ से महिला यात्रियों व कर्मचारियों को सुरक्षित व आरामदेह माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें