शिवसेना नेता की हत्या में मुकदमे का सामना रही उसकी पत्नी की जेल में रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला कल्याण जेल में फंदे से लटकी मिली। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अपने ही पति और शिवसेना नेता शैलेश निमसे की हत्या में अदालती कार्रवाई का समाना कर रही 34 वर्षीय वैशाली निमसे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बारे में सुबह उस वक्त पता चला, जब महिला गार्ड ने पाया कि वैशाली काफी देर बाद भी शौचालय से नहीं लौटी। उसके बाद उसने सहकर्मियों को इसकी जानकारी दी। वैशाली पर आरोप है कि उसने कथित रूप से अपने पति की हत्या की सुपारी दी थी। वैशाली को शक था कि उसके पति के किसी महिला से नाजायज रिश्ते थे। शैलेश की कथित रूप से एक भाड़े के हत्यारे ने पिछले साल 20 अप्रैल को हत्या कर दी थी।