फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने की मेनका गांधी से मुलाकात, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर कही ये बात

Sat, 01 Jun 2019 10:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी, मेनका गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नवनियुक्त महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से मुलाकात की। स्मृति ने मंत्रालय से जुड़े अहम मुद्दों और उनके समाधान को लेकर मेनका से चर्चा की। स्मृति ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर मेनका के साथ एक फोटो शेयर किया। 

विज्ञापन


स्मृति ने ट्विटर पर लिखा- अपना बहुमूल्य समय और आशीर्वाद देने के लिए वह पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री की आभारी हूं। सूत्रों के मुताबिक, स्मृति को अभी आधिकारिक रूप से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का प्रभार ग्रहण करना है। 
 

ईरानी का स्वागत करने के लिए मंत्रालय में पहले ही तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। वह सोमवार को पदभार संभाल सकती हैं। बता दें कि स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में लोकसभा चुनाव हराया था। तभी से ये माना जा रहा था कि उनको मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें