फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठुकरा दिया प्रेम प्रस्ताव तो सिरफिरे ने लड़की को कर दिया आग के हवाले

Sat, 01 Jun 2019 09:45 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरापुट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओडिशा के कोरापुट में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे ने 17 साल की लड़की को सिर्फ इस लिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि उसने उसका प्यार ठुकरा दिया था। घटना कोरापुट जिले के सेमिलिगुडा की है। लड़की इंजीनियरिंग, दूसरे वर्ष की छात्रा है जो गंभीर रूप से घायल मिली। सुनबेडा के पुलिस अधिकारी निरंजन बहेरा ने बताया कि गंजाना गांव के आरोपी गोपी खेमांडु ने लड़की द्वारा उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकराये जाने पर ऐसा किया। मनचला लड़की की ना बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने बदला लेने की खातिर लड़की को जिंदा ही जलाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


एसडीपीओ के मुताबिक लड़की सेमीलीगुडा में अपने दोस्तों के साथ किराए के आवास पर रहती है और आरोपी ने शुक्रवार दोपहर उस पर हमला किया। आरोपी ने ऐसा पूरी तैयारी के साथ किया। घटना के बाद लड़की को तुरंत एसएलएन अस्पताल लाया जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे बरहामपुर के एमकेसीजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मौका-ए-वारदात से आरोपी फरार है जिसे ढूंढने में पुलिस लगी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें