फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी करती है एक ऐसे बाबा की पूजा जो पति को मंजूर नहीं, थाने पहुंचा मामला

Fri, 08 Jul 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में शादी के तीन साल बाद एक दंपति के बीच बाबा की पूजा को लेकर विवाद हो गया। पत्नी उसकी पूजा करती है और पति ने पूजा करने पर साथ रहने तक से इनकार कर दिया है। मामला अब थाने में पहुंच गया है, जहां दंपति की काउंसिलिंग जारी है।
विज्ञापन


मिर्जापुर पोल की रहने वाली युवती की शादी की मार्च 2014 में यमुनानगर जिले के गांव छछरौली में हुई थी। वह एक बाबा की पूजा करती है, जो इस दुनिया में नहीं है। पति लगातार इसका विरोध करता रहा है। अब दोनों के दांपत्य जीवन में इस मुद्दे पर विवाद हो गया है। पति ने साफ कह दिया है कि उसे बाबा और पति में एक को चुनना पड़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

'सिर्फ 15 मिनट ही तो बाबा की पूजा करती हूं'

मामला महिला थाने पहुंचा, यहां भी पति ने साफ कह दिया कि यदि पत्नी को उसके साथ रहना है तो बाबा की पूजा बंद करनी होगी। पत्नी ने इस बात से राजी नहीं है। उसका कहना है कि वह सिर्फ 24 घंटे में एक बार 15 मिनट ही तो बाबा की पूजा करती है।

महिला थाना प्रभारी सरिता त्यागी का कहना है कि मामला गंभीर है। दो बार काउंसिलिंग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक मसले का कोई हल नहीं हो सका है। दोनों ही अपनी बात पर अड़े हुए हैं। अब एक बार फिर से दोनों  के परिजनों को बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें