फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडनवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में नहीं पहुंचे उद्धव

Fri, 08 Jul 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
केंद्र में मोदी सरकार के कैबिनेट में फेरबदल के बाद आज महाराष्ट्र की देवेंद्र फडनवीस सरकार का भी मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। फडनवीस सरकार में 10 नए चेहरों के साथ 11 मंत्री शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


इस विस्तार के दौरान भी बीजेपी के साथ सरकार में शामिल सहयोगी शिवसेना की नाराजगी उजागर हो गई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं हुए।

बताया जा रहा है कि फडनवीस मंत्रिमंडल में शिवसेना ने एक कैबिनेट पद की मांग की थी लेकिन बीजेपी ने उसे टका सा जवाब दे दिया। जिससे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे नाराज बताए जा रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के दौरान भी शिवसेना को जगह नहीं मिली थी। हालांकि उद्धव ठाकरे से विचार-विमर्श के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के दो राज्यमंत्री बनाए हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार में 6 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। इनमें राम कुमार शिंदे का नाम भी शामिल है, जिन्हें पदोन्नत करके गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) बनाया गया है।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे उद्धव ठाकरे

- फोटो : ani
मराठवाड़ा क्षेत्र के जालना से शिवसेना विधायक अर्जुन खोटकर और उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से विधायक गुलाबराव पाटिल को मंत्रालय में जगह दी गई है। उन्हें जूनियर मंत्री के तौर पर शामिल किया गया।

बीजेपी ने दो और सहयोगी पार्टियों स्वाभिमानी पार्टी और राष्ट्रीय समाज पार्टी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी है। बीजेपी ने इन दोनों पार्टियों से चुनाव पूर्व गठबंधन किया था। स्वाभिमानी पार्टी से सदाभाऊ खोट और राष्ट्रीय समाज पार्टी से महादेव जानकर को मंत्री बनाया गया है। महादेव जानकर को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई।

बीजेपी विधायक जिन्हें मंत्रालय में शामिल किया गया है और कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई हैं उनमें बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पांडुरंग फुंडकर, विधायक जयकुमार रावल, निलंगेकर संभाजी दिलीपराव पाटिल और सुभाष देशमुख शामिल हैं।

बीजेपी विधायक रविंद्र चव्हाण और मदन येरावर को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। इनके अलावा अर्जुन खोटकर, रविंद्र पवार और मदन मधुकर राव येरावर को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें