फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर में घुसी महिला, तोड़ी नेम प्लेट; तलाश जारी

Fri, 27 Sep 2024 07:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मंत्रालय में एक महिला ने डिप्टी सीएम कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को हटाकर फर्श पर पटक दिया। महिला ने फडणवीस के दफ्तर के बाहर रखे गमलों को भी तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण मुंबई स्थित मंत्रालय में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर में एक महिला घुस गई। महिला ने डिप्टी सीएम कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट तोड़ दी। इसके बाद राज्स सरकार के मुख्यालय की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गुरुवार शाम को मंत्रालय में एक महिला ने डिप्टी सीएम कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को हटाकर फर्श पर पटक दिया। महिला ने फडणवीस के दफ्तर के बाहर रखे गमलों को भी तोड़ने की कोशिश की। बताया जाता है कि महिला ने सचिव द्वार से पास के बिना मंत्रालय में प्रवेश किया। जांच में सामने आया कि महिला ने सुरक्षा कर्मियों से कहा था कि वह अपना बैग अंदर भूल गई है। उसे लेने जाना चाहती है। नेम प्लेट को तोड़ने के बाद वह उसी गेट से परिसर से बाहर निकल गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच चल रही है कि जब सचिव द्वार से आगंतुकों का प्रवेश मना है तो महिला को प्रवेश की अनुमति कैसे मिली। इसलिए प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अधिकारी पता लगाएंगे कि महिला को क्या शिकायत थी? अगर हमारी बहन नाराज है तो हम समझने की कोशिश करेंगे कि समस्या क्या थी और यह भी जांचेंगे कि क्या उन्हें जानबूझकर भेजा गया था।
विज्ञापन


वहीं घटना को लेकर कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने शिवसेना-भाजपा-एनसीपी (अजित) सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि देखा जा सकता है कि लड़की बहन कितने गुस्से में है और उसमें सरकार के प्रति कितना गुस्सा है। मेरी बहन ने दिखाया है कि आप सत्ता में रहने के लायक नहीं हैं। शिवसेना (उद्धव) के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी खराब है। लोग गुस्से में हैं और चुनाव का इंतजार कर रहे हैं।

भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि लड़की बहन योजना की सफलता ने विपक्ष को किस तरह परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए कि क्या महिला को किसी विपक्षी नेता ने अपनी कार में बिठाया था। सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायक भरत गोगावले ने भी जांच की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें