फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding Accident: उत्तरी गोवा में सुबह-सुबह पैराग्लाइडिंग दुर्घटना, एक महिला पर्यटक और प्रशिक्षक की मौत

Sun, 19 Jan 2025 08:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

पुलिस ने रविवार को बताया कि उत्तरी गोवा में पैराग्लाइडिंग करते समय 27 वर्षीय महिला पर्यटक और उसके प्रशिक्षक की खाई में गिरने से मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार शाम केरी गांव में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी गोवा में रविवार सुबह पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में एक महिला पर्यटक और एक प्रशिक्षक की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी। हादसा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं में दो पर्यटकों की मौत के एक दिन बाद हुआ।

विज्ञापन


शनिवार शाम केरी गांव में हुई
पुलिस ने रविवार को बताया कि उत्तरी गोवा में पैराग्लाइडिंग करते समय 27 वर्षीय महिला पर्यटक और उसके प्रशिक्षक की खाई में गिरने से मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार शाम केरी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि पुणे की रहने वाली शिवानी दाबले और उनकी प्रशिक्षक नेपाली नागरिक सुमल नेपाली (26) की शाम करीब पांच बजे केरी पठार पर दुर्घटना में मौत हो गई। 

अवैध रूप से संचालित हो रही थी एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी
अधिकारी के बताया कि दाबले ने जिस एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी के साथ पैराग्लाइडिंग करने का विकल्प चुना था, वह अवैध रूप से संचालित हो रही थी। मंड्रेम पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पैराग्लाइडर चट्टान से उड़ान भरने के तुरंत बाद खाई में गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी के मालिक शेखर रायजादा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें