फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: छठी मंजिल से बच्ची को लेकर कूदी सॉफ्टवेयर इंजीनियर, मां की मौत; तारों पर अटककर बची मासूम की जान

Sat, 13 Jun 2026 05:22 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, हैदराबाद।

सार

हैदराबाद में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी छह महीने की बेटी को साथ लेकर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। इसमें महिला की मौत हो गई, लेकिन बच्ची सुरक्षा तारों में फंसने के कारण बच गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट-
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने छह महीने के बच्चे के साथ अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन उसकी मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से बच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


छठी मंजिल से बच्ची के साथ कूदी महिला
पुलिस के अनुसार, ईशा साहू (37 वर्षीय) ने शुक्रवार शाम अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगाई। इस दौरान वह अपनी छह महीने की बेटी को भी साथ लेकर कूद गई थीं। गिरने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची अपार्टमेंट की चारदीवारी के ऊपर लगे सुरक्षा तारों पर जा गिरी और उनमें अटक गई, जिससे उसकी जान बच गई। 

मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं ईशा
ईशा साहू मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं। सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करती थीं। उनके पति भी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा तारों ने बचाई मासूम की जान
पुलिस ने बताया कि बच्ची को सुरक्षित निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। पास के एक अपार्टमेंट के चौकीदार ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने उसे तारों से निकालकर बचाया।

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति को किसी सामान के लिए दुकान पर भेजा था। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, पति के वापस लौटने से पहले महिला अपनी बच्ची को लेकर अपार्टमेंट की छत से कूद गई। बच्ची तारों पर गिर गई और वहीं लटक गई, जिसकी वजह से वह बच गई। 

ये भी पढ़ें: केरल में 40 साल पुराने जमीन विवाद को सुलझाने की कोशिशें तेज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 16 जून तक समाधान की उम्मीद
विज्ञापन


मृतक महिला के परिवार में उसके पति और दो बेटियां हैं। दंपती की शादी को 13 साल हो चुके थे। पुलिस के अनुसार, महिला अपनी छोटी बेटी के जन्म के बाद से ही अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें