हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स में स्थित क्लिनिक गई महिला ग्राहक की हीरे की अंगूठे वहां काम करने वाली कर्मचारी ने चुरा ली। लेकिन पकड़े जाने के डर से महिला कर्मचारी ने 30.69 लाख की हीरे की अंगूठी को टायलेट में बहा दिया। पुलिस बताया कि महिला कर्मचारी ने डर की वजह से ऐसा कदम उठाया था।
मामला हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स का है यहां पिछले हफ्ते एक त्वचा और बाल क्लिनिक पर एक महिला ग्राहक बाल हटाने को लेकर अपने काम से क्लिनिक गई थी, जब प्रक्रिया शुरू होने वाली थी तो महिला कर्मचारी ने उसे अंगूठी को एक बॉक्स में रखने के लिए कहा। लेकिन जब क्लिनिक से सभी काम करने के बाद महिला ग्राहक घर लौटी उसे पता चला कि वह क्लिनिक में अपनी अंगूठी भूल गई है।
जब वह पूछताछ के लिए क्लीनिक लौटी तो उसे वहां कोई जानकारी नहीं दी गई। जब उसे वहां कुछ शक हुआ तो उसने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसके बाद महिला कर्मचारी जिसने अंगूठी उठाई थी ने कथित तौर पर पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अंगूठी चुराई थी और इसे अपने पर्स में रखा था।
अधिकारी ने कहा, लेकिन उसने कहा कि बाद में पुलिस के हाथों पकड़े जाने के डर से उसने इसे क्लिनिक के वॉशरूम में फ्लश कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड को जोड़ने वाली पाइपलाइन से अंगूठी बरामद कर ली और बाद में महिला कर्मचारी को चोरीके आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।