गुजरात के पंचमहल जिले में रोपवे हादसा
- फोटो : ANI
गुजरात के पंचमहल जिले में रोपवे हादसा
- फोटो : ANI
स्थानीय विधायक ने दी जानकारी
स्थानीय विधायक जयद्रतसिंह परमार ने बताया कि यह रोपवे मुख्य रूप से सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने कहा, 'तार टूटने से पूरी ट्रॉली नीचे गिरी और रास्ते में एक टॉवर से टकराई। ट्रॉली में मौजूद सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।'
यह भी पढ़ें -
Congress: 'क्या वोट चोरी के आरोपियों को बचा रहा ECI?' कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
मृतकों में जम्मू-कश्मीर के दो लोग भी शामिल
मृतकों में दो रोपवे ऑपरेटर, मोहम्मद अनवर महमद शरीफ खान और बलवंत सिंह धनिराम, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के रहने वाले थे। प्रशासन ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले भेजा जाएगा।
गुजरात में रोपवे हादसा
- फोटो : ANI