फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Accident: केरल में बड़ा हादसा, कार और स्कूटर की हुई भीषण टक्कर, एक महिला की गई जान

Mon, 16 Sep 2024 03:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम

सार

घटना के बाद 27 साल का आरोपी कार चालक अजमल फरार हो गया था, जिसे सोमवार सुबह हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोल्लम के निकट सस्थमकोट्टा में एक कार और स्कूटर की टक्कर हो गई। इससे स्कूटर पर पीछे बैठी 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना के बाद 27 साल का आरोपी कार चालक अजमल फरार हो गया था, जिसे सोमवार सुबह हिरासत में ले लिया गया। प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना रविवार को शाम साढ़े चार बजे सस्थमकोट्टा के पास अन्नोरक्कावु जंक्शन पर हुई।

आरोपी ने भागने की कोशिश की
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूटर को टक्कर मारने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की और महिला को कुचल दिया। महिला की पहचान कुंजु मोल के रूप में की गई है। मोल अपनी रिश्तेदार फौसिया के साथ स्कूटर पर पीछे बैठी थी। फौसिया दुर्घटना में घायल हो गई। 
विज्ञापन


कार में सवार लोग नशे में थे!
चालक के साथ कार में बैठी तिरुवनंतपुरम निवासी एक महिला चिकित्सक को रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कार में सवार लोग नशे में थे। 

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने कहा कि विस्तार से पूछताछ के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 105 (गैर इरादतन हत्या), 125 (ए) (लापरवाही से मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 125 बी (गंभीर चोट) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


इस बीच, राज्य मानवाधिकार आयोग ने घटना का संज्ञान लिया और मीडिया की खबरों के आधार पर मामला दर्ज किया। आयोग ने जिला पुलिस प्रमुख से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें