फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को भेजी अश्लील तस्वीर, पार्टी ने की कार्रवाई

Wed, 15 Jun 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
झारखंड में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष को पार्टी के ही वरिष्ठ नेता को अश्लील फोटो भेजना मुश्किल में डाल गया। इस महिला नेता की कुर्सी तो पार्टी ने छीन ही ली वहीं उनकी किरकिरी भी जरूर हो गई।
विज्ञापन


एक हिंदी दैनिक में छपी खबर के मुताबिक जमशेदपुर में कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष मंजीत आनंद पर आरोप है कि उन्होंने झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री रहे दुलाल भुईयां को अश्लील फोटो भेजी। वाट्सअप पर भेजी गई उनकी ये फोटो जल्द ही वायरल हो गई।

प्रदेश के दूसरे कांग्रेस नेताओं तक जैसे ही ये फोटो पहुंची, मामला गंभीर हो गया। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई ने तुरंत ही इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और आरोपी महिला जिला अध्यक्ष मंजीत आनंद को उनके पद से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी कांग्रेसी नेता पर पार्टी ने की कार्रवाई

- फोटो : Getty Images
प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष आभा सिन्हा ने ये कार्रवाई की, साथ ही उन्होंने बताया कि मामला बेहद गंभीर था। हमें जैसे ही मामले की सूचना मिली हमने इसकी जांच कराई। हमें पता चला कि अश्लील तस्वीर मंजीत आनंद के ही फोन से भेजे गए थे। जिसके बाद हमने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंजीत आनंद को उनके पद से निष्काषित कर दिया।

हालांकि इस पूरे मामले में आरोपी कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष मंजीत आनंद का पक्ष सामने नहीं आया है।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता दुलाल भुईयां ने बताया कि मुझे जैसे ही अश्लील फोटो मिली मैंने इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी। इसके बाद पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जरूरी कार्रवाई की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें