फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के राज्यसभा सांसद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Tue, 27 Sep 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद शादीलाल बत्रा के खिलाफ नई दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि सरकारी वकील बनवाने का झांसा देकर इंदिरापुरम, गाजियाबाद ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार शाम तक पीड़ित महिला के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं हो सके थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के कोर्ट में बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। 

पुलिस के अनुसार, 76 वर्षीय शादीलाल बत्रा कांग्रेस पार्टी से कई बार रोहतक से विधायक रह चुके हैं और हरियाणा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। फिलहाल वह राज्यसभा सांसद हैं और मथुरा रोड पर सरकारी आवास में रहते हैं। महिला वकील ने रविवार को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले एक मित्र के जरिये उसकी शादीलाल बत्रा से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


सांसद ने महिला को कांग्रेस में बड़ी पहचान का हवाला देकर किसी कोर्ट में सरकारी वकील लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद वह उसे इंदिरापुरम स्थित एक मकान में ले गए और वहां उससे दुष्कर्म किया। वहीं सांसद के सरकारी आवास में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि महिला की शिकायत झूठी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें