फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में दिखा मां का भयानक रूप, तीन साल की बेटी को मारकर कचरे के ढेर में फेंका

Tue, 20 Sep 2022 06:29 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पालघर

सार

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव को प्लास्टिक की थैली में पैक कर दिया, इसके बाद उसने अपने घर के पास ही कचरे के ढेर में फेंक दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक मां का भयानक रूप देखने को मिला है। यहां एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक की थैली में भरकर कचरे के ढेर में फेंक दिया। हालांकि आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में है।

विज्ञापन


मामला पालघर के जवाहर इलाके का है। इंस्पेक्टर अप्पासाहेब लंगरे ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पालघर की ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को अफसाना उर्फ तारा सुलेमानी नाम की महिला को गिरफ्तार किया जिसकी उम्र करीब 37 वर्ष है। महिला को उसकी बेटी सना के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है बेटी की उम्र तीन साल थी।

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव को प्लास्टिक की थैली में पैक कर दिया, इसके बाद उसने अपने घर के पास ही कचरे के ढेर में फेंक दिया। 
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि महिला आरोपी ने बहाना बनाया कि उसकी बेटी खो गई है। इसके बाद पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बच्ची की तलाश की तो उसका शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला। जिसके बाद लोगों ने महिला की पिटाई कर दी।

अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस को जल्द ही घटना के बारे में पता चला और उन्होंने हस्तक्षेप किया। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला ने ही बच्ची की हत्या की है। पुलिस के बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें