फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: 'कोई धर्म नहीं, कोई जाति नहीं' प्रमाण पत्र के लिए महिला ने हाईकोर्ट का किया रुख

Sat, 02 Apr 2022 02:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात में एक 36 साल की महिला 'कोई धर्म नहीं, कोई जाति नहीं' प्रमाण पत्र के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
गुजरात हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत की एक 36 वर्षीय महिला ने गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर राज्य सरकार, सूरत के जिला कलेक्टर और जूनागढ़ के चोरवाड़ नगर पंचायत के सचिव को 'नो रिलिजन, नो कास्ट' सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश देने की मांग की है। याचिकाकर्ता काजल मंजुला मूल रूप से राजगोर ब्राह्मण समुदाय से हैं, 30 मार्च को दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि उन्हें भेदभावपूर्ण जाति व्यवस्था के कारण अपने जीवन में इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


महिला ने दी ये दलील
महिला याचिकाकर्ता अनाथ और अविवाहित है। महिला ने अदालत से कहा है कि  वह भविष्य में कहीं भी अपनी उपजाति, जाति, धर्म का उल्लेख नहीं करना चाहती है। महिला ने बताया कि वह यह कदम सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अन्य लोगों के लिए भी उठाया है। 'नो रिलिजन, नो कास्ट' का सर्टिफिकेट देकर हमारे देश में हो रहे भेदभाव की समस्या को दूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें