मुंबई के सूर्य नगर में सिलेंडर फटने से एक घर गिर गया। हादसे में एक महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस न बताया कि सूर्य नगर में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। इसकी चपेट में आने से एक 30 वर्षीय महिला सुजाता कवले गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। महिला को मलबे से निकाला गया और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि वह 80-90 प्रतिशत जल गई थी और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।