फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: घर में पंखे से लटके मिले महिला और उसकी तीन बेटियों के शव, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 May 2025 07:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के भिवंडी में एक महिला और उसकी तीन बेटियां घर में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस के मुताबिक, महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार को एक महिला और उसकी तीन बेटियों के शव घर में पाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और फिर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


महिला के पास से मिला सुसाइड नोट: पुलिस
पुलिस ने बताया कि उसने मृतक महिला के पास से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उसने मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। भिवंडी थाने के एक अधिकारी ने बताया, महिला का पति जब रात की ड्यूटी से लौटकर सुबह घर आया तो उसे अपनी पत्नी और तीन बेटियों के शव घर के पंखे से लटके मिले। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुनीता लालजी (32 वर्षीय) और उनकी बेटियों अनु (4 वर्षीय), नेहा (7 वर्षीय) और नंदिनी (12 वर्षीय) के रूप में हुई। 

ये भी पढ़ें: गुजरात के साबरकांठा में दर्दनाक हादसा; जीप-बस और दोपहिया की टक्कर में छह लोगों की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

 
'ड्यूटी से घर लौटा पति तो खिड़की से झांककर देखा...'
उन्होंने बताया, महिला का पति एक पावरलूम फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को रात की ड्यूटी की करने के बाद शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर पहुंचा। लेकिन दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने खिड़की से झांककर देखा तो वह अपनी पत्नी और तीन बेटियों को पंखे पर लटका देखकर हैरान रह गया। उसने शोर मचाया, तो पड़ोसी तुरंत वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम को एक नोट मिला है, जो कथित तौर पर महिला ने लिखा था। उसमें उसने लिखा कि आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। अधिकारी ने कहा, हम मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं। कथित आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। 


  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें