फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेला, आरोपी महिला पकड़ी गई

Sun, 13 Aug 2017 02:04 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने थाणे में एक 30 वर्षीय महिला को अपनी नाबालिग बेटी को कथित रूप से देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर जिला ग्रामीण पुलिस के मानव तस्करी विरोधी सेल ने बृहस्पतिवार को यहां मीरा रोड इलाके के काशीमीरा में एक आवासीय इलाके पर छाप मारकर चौदह वर्षीय लड़की को छुड़ाया।

पढ़ें- स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो युवतियों को पकड़ा     

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर काशीमीरा में लड़की की मां से संपर्क किया। पुलिस की टीम मौके पर पहले से ही वहां मौजूद थी और जैसे ही इशारा मिला महिला को पकड़ लिया गया और लड़की को छुड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- स्पा सेंटर में जब ग्राहक बन पहुंची पुल‌िस तो आपत्त‌िजनक हालत में थे लड़के-लड़क‌ियां

उन्होंने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए और अनैतिक तस्करी (निरोधक) अधिनियम के उपयुक्त प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है। लड़की को ठाणे के भिवंडी नगर-क्षेत्र के एक पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें