मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जिम्बॉब्वे की एक महिला को 60 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला 12, फरवरी को जिम्बाब्वे से मुंबई आई थी। एयरपोर्ट पर समान की तलाशी के दौरान उसके पास से 7 हजार 6 ग्राम हेरोइन और 1480 ग्राम एमडी नामक ड्रग्स बरामद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 60 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। महिला ने यह ड्रग्स अपने ट्राली बैग और फाइल फोल्डर में छिपाकर रखी थी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मामले में कार्रवाई की जा रही है।
इससे पहले शनिवार को गुजरात तट से दूर अरब सागर में एक जहाज से 800 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। बरामद किए गए मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 हजार करोड़ रुपये बताई गई है।