सुमायना नाम की एक महिला को उसके पति ने दुबई से वॉट्सएप पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक लिखकर भेजा। साथ ही मैसेज में पति ने यह भी लिखा कि यह तुम्हारा बर्थडे गिफ्ट है। यह घटना हैदराबाद की है।
In a case of #TripleTalaq over WhatsApp message, a woman from Hyderabad was divorced by her husband living in Dubai, in November last year. pic.twitter.com/6611tv6Qzj
— ANI (@ANI_news) April 24, 2017
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक सुमायना के पति ने वॉट्सएप मैसेज में लिखा है कि "तलाक, तलाक, तलाक... ये मेरा फैसला है। किसको लाती, जिसको बताती, जिसको बोलना है बोल दे। किसका बाप क्या करता। मैं भी अब अपनी बात नहीं बदलता। ये ही चाह रही थी न तू। ले दे दिया तेरे को बर्थडे गिफ्ट।" वहीं, सुमायना ने कहा कि मेरे सास-ससुर काला जादू करते हैं और मुझे टॉचर्र करते हैं। तलाक के बाद मेरे पिता ने मुझे पति के घर से वापस ले आए।
गौरतलब हो कि पूरे देश में अभी ट्रिपल तलाक का मुद्दा खासी चर्चा में हैं। इससे पहले भी यूपी में नेटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी शुमला जावेद को उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया था। फिलहाल इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें कोई पत्रों के जरिये, तो कोई फोन के जरिये और कोई वॉट्सएप के जरिये तलाक दे रहे हैं।