बेटे को पति के पास सौंपने के कुछ देर बाद यामिनीबेन ने अपना माथा चेक किया और फर्श पर गिरते समय पति का कंधा पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रही।
गुजरात के वापी शहर के एक होटल में दिल दहला देने वाली घटना हुई। अपने पांच वर्षीय बेटे की जन्मदिन पार्टी में 37 वर्षीय महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मृतका की पहचान वापी के छारवाड़ा इलाके की रहने वाली यामिनीबेन बारोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
होटल रॉयल शेल्टर के बैंक्वेट हॉल में 14 सितंबर को परिवार अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी का जश्न मना रहा था। वायरल वीडियो में यामिनीबेन अपने पांच वर्षीय बेटे को पति धवल बारोट को सौंपने के तुरंत बाद फर्श पर गिरते हुए दिखाई दी। गिरने से कुछ मिनट पहले, यामिनीबेन ने अपने बेटे को गोद में लेकर मंच के पास जाते समय थकान का कोई संकेत नहीं दिखाया।
बेटे को पति के पास सौंपने के कुछ देर बाद यामिनीबेन ने अपना माथा चेक किया और फर्श पर गिरते समय पति का कंधा पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रही।
विज्ञापन
होटल मैनेजर मोहम्मद अमीन ने शनिवार को घटना की पुष्टि की। अमीन के अनुसार, दंपती ने अपने बेटे के पांचवें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बैंक्वेट हॉल में जन्मदिन की पार्टी आयोजित की थी। दोपहर का भोजन परोसने से पहले, महिला अचानक फर्श पर गिर गई। उसके रिश्तेदार उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह बच नहीं सकी। हमें बाद में पता चला कि महिला की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई है।