फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के युवती की किराए के कमरे में लाश मिली

Tue, 12 Mar 2019 10:09 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

गोरखपुर के कैंट इलाके के बिंलदपुर में किराए का मकान में बहराइच के एक युवती की लाश मिली। शव पाए जाने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। युवती ने एक बच्चा भी जन्मा था उसकी भी मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि युवती बिना शादी के गर्भवती हो गई थी और प्रसव के दौरान ही मौत हुई है। बहराइच से घरवालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बिलंदपुर में युवती किराए का मकान लेकर रहती थी। चार दिन पहले ही उसने कमरा किराए पर लिया था। इस वजह से किसी को उसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं थी। खुद मकान मालिक भी पुलिस को कुछ खास नहीं बता पाए। मौत की खबर मकान मालिक ने ही पुलिस को उस समय दी जब खून कमरे से बाहर बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला और अंदर गई तो मामला कुछ और ही निकला है। सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि युवती की शादी नहीं हुई थी। प्रसव के दौरान ही मौत हुई है। कमरे में वह अकेली थी। बहराइच में रहने वाले उसके घरवालों को सूचना भेजी गई है। पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें