फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के खिलाफ महिला की शिकायत, कहा- उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पुणे की एक महिला ने पंचायत के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार की शिकायत दर्ज कराई। कंजरभाट समुदाय की महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उसकी पंचायत संपत्ति विवाद में शामिल होने से इनकार करने पर उसे और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर रही है।

विज्ञापन


सासवाड थाने में भादंसं और जन सामाजिक बहिष्कार रोकथाम (रोकथाम,निषिद्ध एवं निवारण) अधिनियम की सबंधित धाराओं के तहत पंचायत के छह -सात सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

थाने के एक अधिकारी ने कहा कि महिला के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां और एक अन्य महिला के बीच संपत्ति विवाद शुरू हो गया। दूसरी महिला के साथ शिकायतकर्ता के पिता संबंध थे। यह विवाद पंचायत में पहुंचा, लेकिन शिकायतकर्ता एवं उसके रिश्तेदारों ने उसके सामने पेश होने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और उसके परिवार का एक साल के लिए बहिष्कार करने का निर्णय तीन नवंबर को लिया गया। यह भी फैसला किया गया कि परिवार को समुदाय में वापस लिए जाने के लिए एक लाख रुपये, पांच बकरे और शराब की पांच बोतलें देनी होगी। 
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों के विरूद्ध शिकायत दर्ज की गई है वे फरार चल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें