हैदराबाद में एक महिला ने लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने के लिए गृह राज्यमंत्री के केबिन के बाहर सुसाइड करने की कोशिश की है। इस घटना के बाद सचिवालय में हड़कंप मच गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक महिला का आरोप है कि उसका पति लगातार उसका शोषण कर रहा था और कई बार शिकायत करने के बावजूद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
महिला को बचाने की पूरी कोशिश की गई है। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस घटना के वक्त राज्य के गृहमंत्री मौके पर मौजूद थे या नहीं।
Hyd: Woman attempted suicide outside home minister's cabin at Secretariat alleging thr was no action on her reports of harassment by husband
— ANI (@ANI) October 7, 2017