गुवाहाटी से कोलकाता आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान के शौचालय में कथित रूप से सिगरेट पीने के आरोप में एक महिला यात्री को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने सोमवार को यहां इस बात की जानकारी दी। एयरलाइंस के सुरक्षा कर्मचारियों ने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।
एयरलाइंस के कर्मचारियों का दावा है कि महिला ने शौचालय में लगी स्मोक डिटेक्टर मशीन को भी तोड़ने का प्रयास किया था, ताकि वह पकड़ में ना आ सके। लेकिन उसके शौचालय से बाहर निकलते ही कर्मचारियों को इसका पता चल गया। उसके बाद महिला के खिलाफ लिखित शिकायत की गई।