फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bombay HC: गोवा पुलिस ने अदालत में कहा- वापस ले रहे केजरीवाल को जारी समन, 27 अप्रैल को होनी थी पेशी

Wed, 26 Apr 2023 06:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41(ए) के तहत 13 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को  नोटिस जारी किया था और उन्हें 27 अप्रैल को मामले के संबंध में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal - फोटो : Agency (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा पुलिस ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय को बताया कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी समन वापस ले रही है। पुलिस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध रूप से पोस्टर चिपकाने के मामले में बीते महीने समन जारी किया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41(ए) के तहत 13 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को  नोटिस जारी किया था और उन्हें 27 अप्रैल को मामले के संबंध में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, केजरीवाल ने परनेम पुलिस की ओर से जारी समन को चुनौती दी।

बंबई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ के न्यायमूर्ति महेश सोनक और न्यायमूर्ति वाल्मीकि मेनेजेस की खंडपीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई की। इस दौरान पुलिस ने कहा कि वह केजरीवाल को जारी समन वापस लेने जा रही है। केजरीवाल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुबोध कांतक ने कहा कि पुलिस ने कहा है कि वे समन वापस लेने जा रहे हैं, जिसके बाद पीठ ने याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन


केजरीवाल को भेजे गए पुलिस नोटिस में कहा गया था, 'संपत्ति को विरूपित करने के मामले की जांच के दौरान यह पता चला है कि मौजूदा जांच के संबंध में आपसे तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आपसे पूछताछ करने के उचित आधार हैं।'  केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने भाजपा शासित राज्य में 2022 के चुनावों में दो सीटें जीतीं थीं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें