फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुत्वाकर्षण पर गोयल ट्रोल, कांग्रेस का कटाक्ष- ऐसे मंत्री हों तो ईश्वर ही अर्थव्यवस्था का तारणहार

Fri, 13 Sep 2019 03:22 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने जमकर की खिंचाई
  • गोयल के बयान पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुत्वाकर्षण का आविष्कारक अल्बर्ट आइंस्टीन को बताने को लेकर केंद्रीय मंत्री पीषूष गोयल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि ऐसे मंत्री हों, तो केवल ईश्वर ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।

विज्ञापन


गोयल ने बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हुए कहा था कि आइंस्टीन को गुरुत्वाकर्षण की खोज करने में गणित ने कोई मदद नहीं की थी। अत: देश की अर्थव्यवस्था को पांच हजार अरब डॉलर का बनाने के लक्ष्य को गणित के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिये।

गोयल की इस टिप्पणी के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी जमकर खिंचाई की। इंटरनेट यूजरों ने मीम्स बनाकर गोयल का मजाक बनाया। लोगों ने उन्हें ट्विटर और फेसबुक पर याद दिलाया कि गुरुत्वाकर्षण की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की थी। आइंस्टीन को सापेक्षता के सिद्धांत के लिये याद किया जाता है, न कि गुरुत्वाकर्षण के लिये।
विज्ञापन


रमेश ने ट्वीट किया, ‘जी हां, मंत्री जी। गुरुत्वाकर्षण की खोज करने के लिए आइंस्टीन को गणित की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि न्यूटन ने पहले ही यह कर दिया था। इंतजार कीजिए, अब मानव संसाधन विकास मंत्री यह कहेंगे कि न्यूटन से काफी पहले ही हमारे पूर्वज गुरुत्वाकर्षण के बारे में सब कुछ जानते थे (या उन्होंने पहले ही ऐसा कह दिया है?), इस प्रकार के मंत्री हो तों भगवान ही अर्थव्यवस्था को दुरुस्त कर सकता है।’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें