सीबीआई बनाम ममता विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मुंह की खाने के बावजूद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जीत का जश्न मना रही है। ममता की राजनीति का यह कैसा विरोधाभास है।
मालूम हो कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार को गिरफ्तारी से राहत दी है, लेकिन साथ ही कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने को कहा गया है। कोर्ट के इस फैसले को एक तरफ ममता अपनी जीत बता रहीं हैं तो दूसरी ओर भाजपा अपनी जीत बता रही है।