फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी हिरासत में विंग कमांडर अभिनंदन के पिता के जज्बे को पढ़िए

Thu, 28 Feb 2019 03:56 PM IST
अजय सिंह भाषा, मुंबई
विज्ञापन
विंग कमांडर अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वायुसेना के पायलट विंग कमॉन्डर अभिनंदन वर्तमान के पिता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अपने बेटे की बहादुरी पर गर्व है और उन्हें उम्मीद है कि वह सुरक्षित वापस लौट आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से मिले समर्थन और दुवाओं के लिए उनका आभार जताया। विंग कमान्डर फिलहाल पाकिस्तान की हिरासत में हैं।

विज्ञापन


एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) एस वर्तमान ने एक बयान में कहा कि उनके बेटे ने कैद में होने के बावजूद (सोशल मीडिया में आए कथित वीडियो में)‘सच्चे सिपाही’ की तरह बात की और वह प्रार्थना कर रहे हैं कि पड़ोसी मुल्क में उन्हें और यातनाएं नहीं दी जाएं और वह सुरक्षित वापस लौट आएं।उन्होंने कहा कि आप की चिंताओं और दुवाओं के लिए शुक्रिया मित्रों। मैं ऊपर वाले की कृपा के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं,अभि जिंदा है, घायल नहीं है, दिमागी तौर पर मजबूत है, देखिए उसने कैसे बहादुरी से बात की....एक सच्चा सिपाही...हमें उस पर गर्व है। 

सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा कि मुझे यकीन है कि आप सब का आशिर्वाद और दुआएं उनके साथ हैं उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थनाएं। मैं प्रर्थना करता हूं कि उन्हें यातनाएं नहीं दी जाएं और वह अच्छी सेहत के साथ सुरक्षित वापस लौटें। उन्होंने मुसीबत के इस वक्त में परिवार का साथ देने के लिए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आपके समर्थन और ऊर्जा से हमें ताकत मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें