फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में अपने स्क्वॉड्रन लौटे अभिनंदन, कॉकपिट में लौटेंगे या नहीं, तय करेंगे अधिकारी

Wed, 27 Mar 2019 09:53 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान श्रीनगर स्थित अपने स्क्वॉड्रन में लौट गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हालांकि वह अभी चार हफ्तों के मेडिकल अवकाश पर हैं। अभिनंदन को पिछले महीने पाकिस्तान ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था, लेकिन दो दिन बाद ही भारत को लौटाना पड़ा था।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अभिनंदन ने अवकाश के दौरान चेन्नई स्थित अपने घर जाने के बजाय श्रीनगर स्थित स्क्वॉड्रन में लौटने को प्राथमिकता दी। दरअसल पाकिस्तान से लौटने पर अभिनंदन से करीब दो हफ्ते तक सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ के बाद वायु सेना पायलट अभिनंदन 12 दिन पहले छुट्टी पर चले गए थे। 

चार हफ्ते की छुट्टी समाप्त होने के बाद मेडिकल बोर्ड उनकी फिटनेस की समीक्षा करेगा और उसमें वायु सेना के बड़े अधिकारी तय करेंगे कि वह कॉकपिट में लौट सकते हैं या नहीं। अभिनंदन ने जल्द कॉकपिट में लौटने की इच्छा जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें