तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता के ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास स्थित अपने अस्थायी मुख्यालय को खाली करना शुरू कर दिया है। यह इमारत कारोबारी मोनोतोष (मोंटू) साहा की है। विधानसभा चुनाव के बाद दोनों पक्षों के संबंध बिगड़ गए, जिसके बाद इमारत खाली कराने को लेकर विवाद सामने आया।
तृणमूल कांग्रेस ने पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित एक किराए की इमारत को खाली करना शुरू कर दिया है, जो उसके अस्थायी पार्टी मुख्यालय के रूप में काम कर रही थी।स्थानांतरण की प्रक्रिया मंगलवार रात से शुरू हो गई, जिसके तहत पहली और दूसरी मंजिल से फर्नीचर और उपकरण हटाए जा रहे हैं। अब पार्टी के मुख्यालय को एक नए स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार रात से तृणमूल भवन के सामने माल से लदे कई वाहन खड़े देखे गए। ये वाहन सुबह माल लेकर चले गए।
इमारत किसके नाम पर है?
जांच में क्या सामने आया?
इससे पहले दत्ता को इसी महीने भ्रष्टाचार और वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, जांच अधिकारी दत्ता की पत्नी इंदिरा दत्ता के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो अपने पति की गिरफ्तारी के बाद से फरार हैं। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि सब्यसाची दत्ता और इंदिरा दत्ता के कुल पांच बैंक अकाउंट हैं, जिनमें से एक बैंक खाता ज्वाइंट रहा है। इन पांचों बैंक खाते में कुल धनराशि 1.70 करोड़ रुपये हैं। यही नहीं, इस दंपति के पास एक सेल्फ डिपॉजिट लॉकर भी है।
जांच अधिकारियों को इस बात की आशंका है कि इन लॉकर्स में सोने रखे हो सकते हैं। यह छापेमारी दत्ता की गिरफ्तारी के बाद की गई। पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारियों ने उनके ठिकाने से 50 किलोग्राम सोने की खरीद रसीद भी बरामद की है। पांच बैंक अकाउंट को जब्त करने के अलावा जांच अधिकारियों ने दत्ता की हाई एंड एसयूवी भी बरमद कर ली है, जो उनकी पत्नी के नाम पर थी।