फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के चाय बागानों की बदलेगी तस्वीर: श्रमिकों के कल्याण पर खर्च होंगे 312 करोड़ रुपये, पीयूष गोयल क्या बोले?

Mon, 23 Nov 2026 07:36 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्जूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल के चाय श्रमिकों के लिए अब 312 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना का लाभ श्रमिकों तक नहीं पहुंचा। अब शुभेंदु सरकार के नेतृत्व में योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी है। आखिर श्रमिक परिवारों को इस राशि से क्या मिलेगा? दार्जिलिंग चाय की अंतरराष्ट्रीय पहचान कैसे बढ़ाई जाएगी? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के चाय बागानों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने 312 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना का लाभ राज्य के श्रमिकों तक नहीं पहुंच पाया। अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में इस दिशा में काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य चाय श्रमिकों के परिवारों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और जीवन स्तर सुधारने में मदद देना है।

विज्ञापन


ममता सरकार पर पीयूष गोयल ने क्या आरोप लगाए?
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दार्जिलिंग के कुर्सियांग में चाय उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना का लाभ पश्चिम बंगाल के चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों तक नहीं पहुंच सका। गोयल ने कहा कि अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में श्रमिकों के कल्याण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, योजना के तहत करीब 312 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि का इस्तेमाल श्रमिक परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा। हालांकि, इस रकम के इस्तेमाल और योजना को लागू करने का विस्तृत ब्योरा अभी सामने आना बाकी है।

312 करोड़ रुपये से चाय श्रमिकों को क्या फायदा मिलेगा?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों के कल्याण को लेकर हुई बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे। हालांकि, कितने श्रमिक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा और सहायता किस तरीके से दी जाएगी, इसकी जानकारी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


दार्जिलिंग चाय को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैसे मिलेगी पहचान?
बैठक में दार्जिलिंग चाय की घटती प्रतिस्पर्धा और उसकी पुरानी अंतरराष्ट्रीय पहचान बहाल करने पर भी चर्चा हुई। केंद्र सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत चाय की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेगी। इसके अलावा प्रीमियम चाय का उत्पादन बढ़ाने, जीआई टैग की पहचान सुरक्षित रखने, पुरानी चाय की झाड़ियों को दोबारा विकसित करने और नए शोध पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य दार्जिलिंग चाय को वैश्विक बाजार में बेहतर पहचान दिलाना और उत्पादकों की आमदनी बढ़ाना है। दार्जिलिंग चाय अपनी खास खुशबू और स्वाद के लिए दुनिया भर में पहचानी जाती है।

चाय उद्योग में युवाओं के लिए क्या नए अवसर पैदा होंगे?
पीयूष गोयल ने चाय उद्योग में तकनीक और नए प्रयोगों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। उन्होंने स्टार्टअप और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा माचा चाय के उत्पादन और प्रसंस्करण की संभावनाओं पर शोध को प्रोत्साहित करने की बात कही गई। भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 282.11 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जिसका कुल मूल्य 988.13 मिलियन डॉलर रहा। केंद्र सरकार का लक्ष्य भारतीय चाय की गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच बढ़ाना है। बैठक में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, कुर्सियांग के विधायक सोनम लामा, चाय बोर्ड के प्रतिनिधि और उद्योग से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें