फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक की धमकी, वंदेमातरम नहीं गाने वालों को पाकिस्तान भेज देंगे

Sun, 16 Apr 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
टी राजा सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
बीजेपी के तेलंगाना से विवादित विधायक टी राजा सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वालों को सिर कलम करने की धमकी दे चुके टी राजा सिंह ने इस बार वंदे मातरम गाने का विरोध करने वालों को पाकिस्तान भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामनवमी तक बनकर ही रहेगा राम मंदिर, चाहे जान देनी पड़े या लेनी पड़े: BJP विधायक

राजा सिंह ने कहा कि उनके पास वंदे मातरम के विरोध वाले लोगों के लिए एक खास 'डिस्काउंट स्कीम' है। ऐसे लोगों वाघा बॉर्डर के पास और पाकिस्तान में छोड़ दो। जहां उन्हें लात मार दी जाएगी और हिंदुस्तानी मुहाजिर के रूप में उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा। ये लोग दो दिन के भीतर वापस आने के लिए तैयार हो जाएंगे, इसके बाद गिड़गिड़ाकर वांदे मातरम गाने के लिए तैयार हो जाएंगे ताकि भारत में रह सकें। 

यह भी पढ़ें: नहीं बोलूंगा वंदेमातरम, उत्तराखंड से बाहर न‌िकालकर द‌िखाओ: कांग्रेस अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि आप किसी भी धर्म के हों इसके बावजूद आपको वंदे मातरम् गाना होगा। सिंह ने सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दाढ़ीवाला दावा करता है कि उसके पूर्वजों का नाम तुलसीराम था।
विज्ञापन


हैदराबाद के गोशामहल से विधायक राजा सिंह ने गुरुवार रात को भोपाल के बाहरी इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक आम मौत की बजाए अपने देश या धर्म के लिए मरें।

सिंह ने दावा किया  कि 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान हजारों हिंदुओं ने अपनी जानें दीं और उनके शरीर को सरयू नदी में फेंक दिया गया। सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिंदू हृदय सम्राट के रूप में तारीफ करते हुए कहा कि तब मुल्लों की सरकार थी। अब तुम्हारे बाप की सरकार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें