फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में उठाएंगे आवाज: भगवंत मान बोले- किसानों द्वारा सांसदों को जारी ह्विप का समर्थन करेगी आप

Thu, 15 Jul 2021 10:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मान ने कहा कि सांसद होने के नाते हमारा यह फर्ज बनता है कि किसान की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाई जाए और काले कृषि कानूनों को रद्द कराया जाए। 
 
विज्ञापन
भगवंत सिंह मान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा है कि वे और उनकी पार्टी संसद में मानसून सत्र के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। वे किसानों द्वारा सभी पार्टी सांसदों को जारी किए गए ह्विप का समर्थन करेंगे। किसानों के हक की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन


मान ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए यह उचित नहीं है कि एक तरफ तो देश का किसान सड़कों पर धरना देता रहे और दूसरी तरफ सरकार महलों में रहकर शानो-शौकत के साथ शासन करती रहे। केंद्र सरकार को किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए।  

किसानों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर संसद के आगामी सत्र के दौरान कृषि कानूनों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की है।  उन्होंने वादा किया कि वह सभी विरोधी पक्ष के संसद सदस्यों को जागरूक करने का भी प्रयास करेंगे। किसानों से संबंधित कई सवाल भी दाखिल किए हुए हैं और लोकसभा के स्पीकर की इजाजत के साथ वह भी किसानों के सवाल उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें