फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata vs BJP: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा- कानपुर में जांच के लिए क्यों नहीं गई केंद्रीय टीम?

Fri, 17 Feb 2023 03:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से पूछा कि मां-बेटी की मौत के मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार की कोई जांच टीम क्यों नहीं कानपुर देहात भेजी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 'गरीब' लोगों को बेदखल करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। ममता ने शुक्रवार को बांकुरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानपुर देहात का मामला उठाया। केंद्र सरकार से पूछा कि मां-बेटी की मौत के मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार की कोई जांच टीम क्यों नहीं भेजी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 'गरीब' लोगों को बेदखल करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जमीन का अधिकार देती है। ये भी दावा किया कि उनकी पार्टी के शासन में बंगाल को अति-वामपंथी आतंक से मुक्त करा दिया गया है। बनर्जी ने कहा कि पहले बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया जिलों में फैले प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र में लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते थे, माओवादियों से लूट-हत्या का खतरा रहता था। अब लोग बेखौफ होकर निकल पाते हैं। पिछले 11 साल से कोई माओवादी हमला नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें