फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi on Films: फिल्मों पर कमेंट करने से भाजपा नेताओं को क्यों रोक रहे हैं पीएम मोदी, जानें तीन बड़े कारण

Wed, 18 Jan 2023 05:07 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फिल्मों पर हो रही बयानबाजी पर अपनी बात रखी। बोले, कुछ लोग कुछ फिल्मों पर तमाम तरह से बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि मीडिया पर पूरे दिन चलाए गए। इस तरह की बयानबाजी से बचने की जरूरत है। 
विज्ञापन
फिल्मों पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की पठान फिल्म के विरोध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। दिल्ली में हुई दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं को बेवजह बयानबाजी करने से बचने के लिए कहा है। अब इसको लेकर सियासी गलियारे और बॉलीवुड में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर पीएम मोदी ने क्यों अपने नेताओं को फिल्मों पर बेवजह कमेंट करने से रोका है? इसके क्या मायने हैं? आइए समझते हैं... 
विज्ञापन

 

पहले जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा? 
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फिल्मों पर हो रही बयानबाजी पर अपनी बात रखी। बोले, कुछ लोग कुछ फिल्मों पर तमाम तरह से बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि मीडिया पर पूरे दिन चलाए गए। इस तरह की बयानबाजी से बचने की जरूरत है। 

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद चल रहा है। पठान फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा जैसे रंग की बिकनी में दिखाने पर विवाद है। भाजपा के कई नेताओं ने पठान फिल्म को बैन तक करने की मांग कर दी थी। महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने सवाल खड़े करते हुए पूछा था कि क्या फिल्म को सस्ती लोकप्रियता दिलाने के लिए यह सब किया गया या फिर सोची समझी साजिश के तहत यह विवाद खड़ा किया गया है। राम कदम ने यह भी कहा कि अगर कोई फिल्म या टीवी धारावाहिक हिंदू समाज की भावनाओं का अपमान करता है तो उसे महाराष्ट्र में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पठान विवाद पर बयान दिया था। उन्होंने मांग की थी कि फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए वरना फिल्म को मध्य प्रदेश में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। बिहार में भाजपा नेता हरि भूषण ठाकुर बचौल ने भी राज्य में पठान फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग की थी।  
 

क्यों पीएम मोदी ने फिल्मों पर बयानबाजी से नेताओं को रोका? 
इसे समझने के लिए हमने राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद, धर्म से जोड़कर इस तरह के विरोध ज्यादा हो रहे हैं। इसके चलते आम लोगों में गलत संदेश जाने का भी डर है।' आगे प्रो. सिंह ने प्रधानमंत्री की नसीहत के लिए तीन बड़े कारण बताए। 
 

1. आम लोगों में गलत संदेश: राष्ट्रवाद, धर्म के नाम पर बार-बार फिल्मों, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों, खिलाड़ियों के विरोध से आम लोगों के बीच गलत संदेश जा रहा है। भाजपा को इससे अपने कोर वोटर्स के नाराज होने का भी डर है। बॉलीवुड और फिल्मों में काम करने वाले लोग भी इस तरह के विरोधों से नाखुश होने लगे हैं। पीएम मोदी ये नहीं चाहते, क्योंकि 2014 लोकसभा चुनाव और उसके बाद भी बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें खुलकर समर्थन दिया था।  
 

2. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि धूमिल होती है: भारतीय फिल्मों का भारत में ही विरोध होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की छवि धूमिल होती है। कुछ लोग इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक खास समुदाय का विरोध बताकर प्रजेंट करते हैं। इसके चलते केंद्र सरकार भी घिरती है। 
 

3. आर्थिक नुकसान: भारत में फिल्मों का बाजार बहुत बड़ा है। इससे सरकार को काफी टैक्स भी मिलता है। विरोध के चलन से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसका असर सरकार को मिलने वाले टैक्स पर भी पड़ता है। एक तरफ जहां, ज्यादातर सरकारें फिल्म कारोबार को बढ़ावा देने के लिए छूट दे रहीं हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध से इसमें नुकसान होता है। 
 
विज्ञापन

हाल ही में सीएम योगी के सामने उठाया गया था मुद्दा
हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मुलाकात की थी। यूपी में निवेश के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम अभिनेता, अभिनेत्रियों, निर्देशक, प्रोड्यूर ने सीएम योगी के सामने अपनी बात रखी थी। तब एक्टर सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से एक अपील की थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। सुनील शेट्टी ने सीएम योगी कहा था, 'ये ट्विटर पर जो ट्रेंड चलता है, वो कैसे रोका जा सकता है, प्रधानमंत्री जी से आप कहें तो बहुत फर्क पड़ सकता है। आज अगर हमें तकलीफ हो रही है, वो खर्च या सब्सिडी की नहीं हो रही है, हमें ऑडिएंस की तकलीफ हो रही है। ऑडिएंस को थिएटर में बुलाना बहुत बहुत जरूरी है।' 

उन्होंने आगे कहा, 'ये जो ट्रेंड चल रहा है 'बायकॉट बॉलीवुड' ये आपके कहने से रुक भी सकता है। लोगों तक ये पहुंचाना बहुत जरूरी है कि हम अच्छा भी बहुत काम कर चुके हैं। हमारे बीच एक 'रोटन एप्पल' तो हर जगह होता ही है। लेकिन उसमें हम सबको आप नहीं गिन सकते कि हम सब ऐसे हैं। अभी लोगों के दिमाग में ये है कि हिंदी सिनेमा अच्छा नहीं है। हमने अच्छी-अच्छी फिल्में भी की हैं। मैंने 'बॉर्डर' की है और भी बहुत अच्छी फिल्में की हैं। ये जो हमारे बारे में धारणा है कि, ये हैशटैग 'बायकॉट बॉलीवुड' चल रहा है, इसे हम सब मिलकर कैसे रोक सकते हैं? ये जो ट्विटर पर ट्रेंड चलता है उसे कैसे रोका जा सकता है?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें