फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ममता का भाजपा से सवाल, ईसा मसीह के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश क्यों नहीं?

Tue, 22 Dec 2020 03:30 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
प. बंगाल में जारी सियासी रस्साकशी के बीच सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए नया सवाल दागा। ममता बनर्जी ने कहा कि जीसस क्राइस्ट का जन्मदिन राष्ट्रीय अवकाश के रूप में क्यों नहीं मनाया जा सकता? भाजपा सरकार ने इसे वापस क्यों ले लिया? भावनाएं सभी की होती हैं।
विज्ञापन

 

उन्होंने पूछा, ईसाइयों ने कौन सी गलती की है? क्या भारत में धर्मनिरपेक्षता बची है? मुझे कहते हुए दुख होता है कि एक तरह की धार्मिक घृणा की राजनीति चल रही है। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल चुनाव हैं। भाजपा और टीएमसी के बीच अभी से घमासान मचा हुआ है। भाजपा के बड़ने नेताओं के लगातार दौरे ने माहौल कौ और गर्म कर दिया है। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर वार का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन


हाल ही में अमित शाह के दौरे के दौरान सुभेंदु अधिकारी समेत टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए थे। टीएमसी में लगातार असंतोष की आवाजें उठ रही हैं और नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें