फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर रातों-रात क्यों बदली गई जवाहर बाग कांड की जांच

Sat, 04 Jun 2016 04:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर बाग में पुलिस और कब्जाधारियों के बीच हुई फायरिंग में एसपी सिटी और थानाध्यक्ष की मौत के मामले की जांच कमिश्नर प्रदीप भटनागर को सौंपी गई थी लेकिन ऐन वक्त पर बदलकर कमिश्नर अलीगढ़ को सौंप दी गई है। अचानक होने वाले इस बदलाव पर भी सवाल खड़े होते रहे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की मौत के बाद प्रदेश में सियासी बवाल शुरू हो गया है। सीबीआई जांच की मांग गूंज रही है। पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल की कमी बताई जा रही है।   ढाई साल के भीतर कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसे भी मुद्दा बनाकर प्रशासन को घेरा जा रहा है। इन सब मामलों की जांच के लिए कमिश्नर प्रदीप भटनागर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने यहां पहुंचकर प्रारंभिक पड़ताल शुरू कर भी दी थी।
विज्ञापन
  लेकिन अचानक जांच अधिकारी बदल दिए गए। कमिश्नर आगरा की जगह अब कमिश्नर अलीगढ़ चंद्रकांत को जांच अधिकारी बना दिया गया है। वह पूरे मामले की पड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें