फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा यूपी का CM? कोयंबटूर में भागवत करेंगे संघ नेताओं के साथ माथापच्ची

Tue, 14 Mar 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी के सीएम के नामों पर मंथन जारी है। रविवार शाम बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में भी नामों पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई। इसी बीच आज कोयंबटूर में संघ प्रमुख मोहन भागवत और संघ के कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो रही है। जिसमें यूपी और उत्तराखंड के सीएम के नामों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघ प्रमुख सीएम दावेदारों के नामों पर संघ के बड़े दूसरे नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को हुई संसदीय बोर्ड की करीब दो घंटे चली बैठक में महज चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक दल की बैठक बुलाने की तारीख और पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर सहमति बनी। इस सूबे में पार्टी का चेहरा कौन होगा इस पर शाह और प्रधानमंत्री मोदी 16 मार्च से पहले अंतिम निर्णय लेंगे।

 16 मार्च को यूपी में विधायक दल की बैठक बुलाने और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को बतौर पर्यवेक्षक भेजने का फैसला किया गया था। बोर्ड ने मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दे दिया है। 
विज्ञापन


हालांकि पार्टी ने संकेत दिया है कि यूपी में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पिछड़ी जाति वर्ग से होगा, जिसने विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी है। इसके अलावा उत्तराखंड में पार्टी महासचिव सरोज पांडे और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक के तौर पर भेजे जाएंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मणिपुर में पार्टी पर्यवेक्षक होंगे।  
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड पर चर्चा के दौरान त्रिवेंद्र रावत और सतपाल महाराज के नाम की चर्चा हुई, जिसमें त्रिवेंद्र की पैरोकारी अधिक मजबूत दिखी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें