फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा-मणिपुर में सरकार गठन पर जेटली ने कांग्रेस को दिया जवाब

Tue, 14 Mar 2017 07:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी जोड़-तोड़ कर रही है। दोनों राज्यों के राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है। गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पा रही है। कांग्रेस ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ‘खंडित जनादेश वाले विधानसभा में यदि विधायकों का बहुमत एक गठबंधन बनाता है तो सरकार गठन के लिए राज्यपाल द्वारा बहुमत वाले गठबंधन को न्योता देना और उसका एक संक्षिप्त अवधि में बहुमत साबित करना संवैधनिक रूप से सही होगा।’ In a hung assembly, if majority of the elected MLAs form a coalition, the Governor would be constitutionally right  (1/2) — Arun Jaitley (@arunjaitley) March 13, 2017
विज्ञापन



बता दें किगोवा में सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने 22 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। वहीं, भाजपा को 13 सीटें मिलीं। बहुमत से कम सीटें होने के बावजूद बीजेपी ने अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

मणिपुर में कांग्रेस को 28 बीजेपी को 21, एनपीपी-04, एनपीएफ- 04, एलजेपी- 01,टीएमसी-01 और 1 सीट निर्दलीय को मिली है। बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए 32 विधायकों के समर्थन का दावा किया। राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें