डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के अनुसार डिप्थीरिया, टेटनस और काली खांसी (DTP3) से बचाव की तीन खुराक लेने वाले बच्चों की संख्या में 2019 में पांच फीसदी गिरावट आई थी जो 2021 में 81 फीसदी हो गई।
बच्चों के जीवन रक्षक टीकाकरण में बीते साल काफी गिरावट आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ ने करीब 30 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की है। ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते साल दुनियाभर में ढाई करोड़ से ज्यादा नवजात बच्चों को मूलभूत टीके नहीं लगे। वैश्विक टीकाकरण में पहले से कमी आ रही थी, लेकिन कोरोना ने इसमें और इजाफा कर दिया।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के अनुसार डिप्थीरिया, टेटनस और काली खांसी (DTP3) से बचाव की तीन खुराक लेने वाले बच्चों की संख्या में 2019 में पांच फीसदी गिरावट आई थी जो 2021 में 81 फीसदी हो गई। 2020 में भारत में टीकाकरण कवरेज में भी गिरावट देखी गई थी। हालांकि 2021 में भारत ने स्थिति में सुधार किया और पांच गुना अधिक टीकाकरण भी हुआ।
20 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। लगातार तीसरे दिन शनिवार को 20 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,044 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।