फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Sonali Mishra: कौन हैं RPF की पहली महिला महानिदेशक सोनाली मिश्रा? मध्य प्रदेश से है खास नाता, जानें सबकुछ

Sat, 12 Jul 2025 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को आरपीएफ का महानिदेशक बनाया गया है। यह जिम्मेदारी संभालने वाली वह पहली महिला अधिकारी हैं। इससे पहले भी वे कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं। उन्होंने पीएम मोदी की सुरक्षा का जिम्मा भी संभाला था। जानें उनके बारे में सबकुछ...
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा के पास तीन दशक से अधिक का अनुभव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि वह मनोज यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। मनोज यादव 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। 

विज्ञापन

बीएसएफ की पूर्व ADG सोनाली मिश्रा रेलवे सुरक्षा बल की नई महानिदेशक होंगी। (फाइल) - फोटो : एएनआई
मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी
सोनाली 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोनाली मिश्रा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे 31 अक्तूबर, 2026 को सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बनी रहेंगी। 

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पहली बार महिला अधिकारी के कंधों पर रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
अधिकारियों ने बताया कि सोनाली मिश्रा आरपीएफ की पहली महिला अधिकारी होंगी, जिन पर अन्य कर्तव्यों के अलावा रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। वह वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) के पद पर तैनात हैं।

ये भी पढ़ें- देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, महिला पुलिस अधिकारियों की होगी विशेष तैनाती

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सोनाली मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
इन अहम पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं IPS सोनाली मिश्रा
मध्य प्रदेश के रायसेन में पुलिस अधीक्षक (एसपी), जबलपुर में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलिजेंस जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डेप्युटेशन पर रहते हुए देश की पहली महिला महानिरीक्षक (आईजी) भी बनीं। पंजाब फ्रंटियर की कमान संभालने के दौरान उन्होंने 553 किमी लंबी भारत-पाक अटारी सीमा की निगरानी की। इसके बाद उन्होंने कश्मीर घाटी और बीएसएफ मुख्यालय में खुफिया शाखा का भी नेतृत्व किया।

ये भी पढ़ें- बॉर्डर पर बीएसएफ की कमान संभालती हैं IPS सोनाली मिश्रा, भोपाल में PM मोदी की सुरक्षा का जिम्मा


युवा महिला सैनिकों की प्रेरणा हैं IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा, मेघालय में बीएसएफ के एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत का एक क्षण (फाइल फोटो-एएनआई)
विज्ञापन

बेहद शानदार रहा है IPS सोनाली मिश्रा का करियर (फाइल) - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा भी संभाला
गौरतलब है कि इसी साल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन हुआ था। 31 मई को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 जयंती पर हुए इस आयोजन के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में सौंपी गई। इसमें आईपीएस सोनाली मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा मिला। अमर उजाला के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने इस अवसर को सौभाग्य बताया था। उनके नेतृत्व में 6 से अधिक महिला आईपीएस अधिकारियों ने भोपाल की प्रमुख जगहों पर मुस्तैदी के साथ सेवाएं दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 50% से अधिक महिला अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन की कमान सौंपी गई।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें