फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में नाजुक हो सकते हैं कोविड-19 के हालात : डब्ल्यूएचओ

Sat, 24 Oct 2020 02:23 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
विज्ञापन
टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदानॉम घेबरेसिस ने शुक्रवार को कोविड-19 (कोरोना वायरस) के हालात को लेकर फिर से चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि आगामी महीनों में वैश्विक महामारी के हालात नाजुक हो सकते हैं।

विज्ञापन


टेड्रोस ने कहा, हम इस महामारी में नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। खासतौर पर धरती के उत्तरी हिस्से में स्थिति बेहद खराब है। अगले कुछ महीने बेहद कठिन होने वाले हैं। डब्ल्यूएचओ चीफ ने जोर दिया कि वर्तमान हालात किसी तरह की ‘ड्रिल’ नहीं है। उन्होंने साथ में जोड़ा कि कुछ देश बेहद खतरनाक राह पर चल रहे हैं।


टेड्रोस ने कहा, हम आगे अनावश्यक मौतों को रोकने, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के ध्वस्त होने और स्कूलों के फिर से बंद होने से बचाने के लिए नेताओं से तत्काल कदम उठाने की अपील करते हैं।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ डैशबोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार तक कोविड-19 के वैश्विक स्तर पर मरने वालों की संख्या 11.34 लाख पहुंच चुकी थी, जबकि संक्रमण के मामले 4.15 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके थे। बहुत सारे देशों में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के संकेत दिखाई देने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें