फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal Arrested: कहां हैं राघव चड्ढा? अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद शरद पवार खेमे ने पूछा सवाल

Sun, 31 Mar 2024 09:37 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से राघव चड्ढा कहां गायब हैं? यह सवाल राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) ने पूछा है।
विज्ञापन
राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल 1 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। उधर राकांपा-एसपी ने आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर सवाल पूछा है कि आखिर चड्ढा किधर हैं?
विज्ञापन


जितेंद्र आव्हाड ने पूछा- कहां हैं राघव चड्ढा  
राकांपा-एसपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने राघव चड्ढा की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं और पार्टी के बड़े नेता राघव चड्ढा गायब हैं। मीडिया से बात करते हुए आव्हाड ने आतिशी जैसे अन्य आप नेताओं की उपस्थिति की ओर इशारा करते हुए चड्ढा पर सवाल उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय आम आदमी पार्टी को अपने बुद्धिमान नेता की जरूरत थी और उनके गायब होने से आप कार्यकर्ताओं को दुख हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं आव्हाड ने एक्स पर भी लिखा कि राघव चड्ढा कहां हैं? हालांकि अब उन्होंने इस पोस्ट को हटा दिया है।

इस समय पार्टी को राघव की जरूरत- आव्हाड 
आव्हाड ने आगे कहा कि इस समय आप के सभी नेता दिख रहे हैं। खासतौर पर आतिशी बेहद सक्रिय नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी के बहुत बुद्धिमान नेता हैं और उनके गायब होने से पार्टी कार्यकर्ता आहत हैं। उन्होंने कहा कि अगर राघव चड्ढा लंदन में भी हैं तो कम से कम वहां से भी कोई टिप्पणी कर सकते हैं। वह वीडियो बनाकर सकते हैं और पार्टी को अपना संदेश भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि राकांपा-एसपी और आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं।

लंदन में हैं राघव चड्ढा 
बता दें कि इस समय राघव चड्ढा लंदन में हैं। वह अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ विट्रोक्टोमी के लिए लंदन गए थे।  विट्रोक्टोमी एक प्रकार की सर्जरी होती है, जो आंख में रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए की जाती है। 

1 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल 
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल फिलहाल 1 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। आप सुप्रीमो को 21 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें