फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना है जरूरी: आखिर कहां है डोमिनिका, जहां गिरफ्त में आया भगोड़ा मेहुल चोकसी

Fri, 28 May 2021 07:52 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेहुल चोकसी 13500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित है। एंटीगुआ की नागरिकता लेने के बाद चोकसी नहीं रह रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले ही भागकर डोमिनिका चला गया जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
डोमिनिका - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोमिनिका का नाम अक्सर हर न्यूज चैनल और अखबार में पढ़ा और सुना जा रहा है। चोकसी 2017 में नागरिकता लेने के बाद 2018 से वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था।, लेकिन हाल ही में खबर आई कि वह वहां से गायब हो गया है। फिर पता चला कि उसे डोमिनिका में गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


चोकसी ने अवैध रूप से डोमिनिका में प्रवेश कर लिया था, अब वह डोमिनिका में पुलिस की हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि उससे लगातार पूछताछ जारी है। सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। 

आखिर कहां है डोमिनिका 
डोमिनिका एक द्वीप देश है जो पूर्वी कैरेबियन सागर में स्थित है। यह द्वीपों के लेसर एंटिल्स समूह में विंडवर्ड द्वीप समूह श्रृंखला का एक हिस्सा है। लेसर एंटिल्स, ग्रेटर एंटिल्स और लुकायन द्वीप समूह के साथ मिलकर वेस्ट इंडीज बनता है, इसके खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन


डोमिनिका उत्तर में ग्वाडेलोप और मैरी-गैलांटे के फ्रांसीसी द्वीपों और दक्षिण में मार्टीनिक के बीच स्थित है। यह 47 किलोमीटर लंबा है और इसकी अधिकतम चौड़ाई 26 किलोमीटर है। 2011 की जनगणना के अनुसार, देश की कुल जनसंख्या 70,000 से कुछ ही अधिक है।

डोमिनिका की राजधानी और मुख्य बंदरगाह रोसेउ है और यह 1978 से राष्ट्रमंडल का सदस्य रहा है, जब इसे स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। वहीं भारत सरकार भी कैरिबियाई् क्षेत्र से वापस लाने के लिए डोमिनिका एंटीगुआ और बारबुड़ा की सरकार के सम्पर्क में है।  

जल्द वापस आएगा चोकसी
सूत्रों के मुताबिक, भारत इस मामले में एंटीगुआ और बारबुडा के सम्पर्क में था और अब उसने डोमिनिका सरकार के साथ सम्पर्क स्थापित किया है। एक सूत्र ने बताया कि हम उनके सम्पर्क में हैं । चोकसी और अन्य भगोड़े को वापस लाने को लेकर हमारी रूचि दृढ़ है । हमारा ध्यान इन्हें जल्द से जल्द देश वापस लाने पर है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें