फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सर्जिकल स्ट्राइक से चौड़ा हुआ था देश का सीना, सेना की भी बदली इमेज

Wed, 17 May 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आय तीन साल पुरे हो गये हैं ऐसे में मीडिया और देश भर में मोदी सरकार के कामकाज का चर्चा बहुत जोरो पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी तीन सालों में कुछ ऐसे अहम फैसले लिए जिसकी चर्चा पूरा देश आज भी करता है। उन्ही फैसले में से सर्जिकल स्ट्राइक मोदी सरकार के सबसे कठोर और अहम फैसला रहा है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले का पूरे देश ने समर्थन किया, साथ ही गर्व महसूस किया। पिछले साल 18 सितम्बर के जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक आंतकी हमला हुआ। इस आतंकी हमले में भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हुए थे।

पाकिस्तानी के इस कायराना हरकत के बाद 29 सिंतम्बर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृति कश्मीर ( पीओके ) में घूस के पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्टराइक की। सर्जिकल स्टराइक में भारतीय सेना ने आतंकियों के कई ठिकानों पर हमले किये और कई आतंकी ढेर भी किये। सेना ने इस ऑपरेशन के साथ उरी हमले में शहीद 18 सेनिकों का बदला लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

देश की जनता ने गर्व महसूस किया

हालांकि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारतीय सेना की इस सर्जिकल स्टराइक का खंडन किया। वहीं सर्जिकल स्टराइक के इस फैसले को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरते हुए सर्जिकल स्टराइक के सबूत मांगे। विपक्ष ने सरकार के सबूत मांगे सर्जिकल स्टराइक की वीडियों फोटेज की मांग की। दूसरी ओर पूरे देश की जनता ने मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया और फिर से पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की प्रशंसा होने लगी।

वहीं कुछ सेना विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहली सर्जिकल स्टराइक नहीं है। भारत पहले भी ऐसे सर्जिकल स्टराइक करता आया है। विशेषज्ञों के इस बयान के बाद देश की राजनीति भी गरमाई थी। मगर मोदी सरकार के इस फैसले के बाद पूरे भारत में देशभक्ती की भावना ऐसी फैसली कि हर कोई पीएम मोदी ओर तारिफ करने लगा।

सर्जिकल स्टराइक के बाद सरकार द्वारा कठोर फैसले के कारण कमजोर दिखने वाली सेना की भी इमेज में बदलाव देखने को मिल। मगर अभी मोदी सरकार के पास दो साल और बाकि हैं, और बोर्ड पर फिर से पाकिस्तान रोजाना सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है। अब देखना होना की मोदी सरकार अब ओर कितने सर्जिकल स्टराइक जैसे कदम उठाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें