फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान, इफ्तार पार्टी को बताया नौटंकी

Mon, 26 Jun 2017 10:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
गिरिराज सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ईद के मौके पर एक और विवादित बयान दिया है। जिस पर राजनीतिक बवाल मच सकता है। ईद के मौके पर गिरिराज ने इफ्तार पार्टी को लेकर तंज कसा है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनसे जब इफ्तार पार्टी देने या इसे अटेंड करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इफ्तार पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, " हम उस धर्म का निरादर नहीं करते, मैं बधाई देता हूं। ईद पर सारे मुस्लिम भाईयों को, लेकिन क्या जरूरत है मुझे इफ्तार करने की। हम उन्हें बधाई देते हैं लेकिन ये नौटंकी करने की जरूरत क्या है।"

जब उनसे ये पूछा गया कि सियासी लोग टोपी पहनकर गमछा डालकर इफ्तार करते हैं। ये ट्रेंड बनता जा रहा है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, इसीलिए मैंने कहा कि तुष्टीकरण हिंदू जिस दिन भारत में वोट बैंक बन जाएगा। उस दिन लोग त्रिपुंड और टीका लगाकर राजनीतिक दल फिर इसी तरह से हिंदुओं के धर्म को मनाने लगेंगे और लोगों को बुलाने लगेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदू को लोगों ने विभाजित कर दिया और हिंदू वोट बैंक नहीं है। सनातन वोट बैंक नहीं है इसीलिए ये हो रहा है। 
विज्ञापन


देखें वीडियोः-
  #WATCH Union Minister Giriraj Singh says, "Ye nautanki karne ki zaroorat kya hai?" when asked whether he will give or attend Iftar party. pic.twitter.com/inwc8nBFWH — ANI (@ANI_news) June 26, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें