फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई ने दी इजाजत तो व्हाट्सएप के 20 करोड़ भारतीय यूजर्स को मिलेगी ये सर्विस

Mon, 03 Dec 2018 04:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्हाट्सएप्प - फोटो : self
विज्ञापन
व्हाट्सएप ने भारत में अपने 20 करोड़ यूजर्स को पेमेंट सर्विस देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से इजाजत मांगी है। इसके लिए व्हाट्सएप प्रमुख क्रिस डेनियल ने आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को पत्र लिखा है। वहाट्सएप दो साल से पेमेंट सर्विस को लेकर सरकार से बातचीत कर रहा है। 
विज्ञापन

मैसेजिंग एप कई महीनों से दस लाख यूजर्स के साथ नए फीचर का परीक्षण कर रहा है। कंपनी को इसे पूरी तरह लांच करने के लिए नियामक की मंजूरी का इंतजार है। डेनियल ने 5 नवंबर को लिखे पत्र में कहा, ‘मैं व्हाट्सएप पर भीम-यूपीआई के जरिये भुगतान लेनदेन सेवा भारत के सभी यूजर्स तक पहुंचाने के लिए मंजूरी की अपील करता हूं। हमें उपयोगी और सुरक्षित सर्विस के लिए डिजिटल सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन से भारतीयों का जीवन बेहतर बनाने का अवसर दें।’ व्हाट्सएप के साझेदार बैंकों ने भी औपचारिक मंजूरी के लिए अपील की है। 

 
विज्ञापन

व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने बताया कि हम भारत सरकार, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और कई बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। आज भारत में करीब 10 लाख लोग हमारे पेमेंट फीचर का टेस्ट कर रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक है। लोग संदेश भेजने की तरह ही सामान्य व सुरक्षित तरीके से रुपये भेजने की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। 

पेमेंट डाटा भारत में ही रहेगा 
आरबीआई को लिखे पत्र के मुताबिक, व्हाट्सएप ने पेमेंट डाटा भारत में रखने का भरोसा दिया है। डेनियल ने कहा, हमें भरोसा है कि हम यूपीआई के नियमों का पूरी तरह अनुपालन कर रहे हैं। एनपीसीआई और बैंकों से मिले फीडबैक के आधार पर हमने जरूरी बदलाव किए हैं। व्हाट्सएप ने पेमेंट सुविधा लांच करने के लिए जरूरी सुरक्षा जांच को पास किया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें